जिले की ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों को अब पंचायत सचिवालयों को खोलने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंचायत सहायक इन सचिवालयों का नियमित रूप से संचालन भी करेंगे।
जिला पंचायतराज अधिकारी सुबोध जोशी ने सभी सहायक विकास अधिकारियों को इस व्यवस्था का अनुपालन कराने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि संज्ञान में आया है कि ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं उनके संबंधी पंचायत सहायकों को पंचायत सचिवालय खोलने से रोकते हैं। इससे पंचायत सचिवालयों के सुचारू संचालन में व्यवधान पैदा होता है।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि पंचायत सचिवालय की एक चाबी पंचायत सहायक के पास रहेगी। पंचायत सहायक सचिवालय को नियमित खोलने एवं संचालित करने के लिए जिम्मेदार होंगे। उन्होंने एडीओ पंचायत को इस आदेश का पालन न करने वाले प्रधान व पंचायत सहायकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। संवाद