फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बीबीए की कट ऑफ जारी, आज से होंगे साक्षात्कार

Sun, 09 Jul 2023 12:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
बागला डिग्री कॉलेज में सूची बनाते कर्मचारी।  संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बागला डिग्री कॉलेज में बीबीए सेमेस्टर प्रणाली प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए के लिए कट ऑफ जारी कर दी गई है। सामान्य वर्ग में 24 प्रवेशार्थियों का चयन किया गया है। सामान्य वर्ग की कट ऑफ 101.80 फीसदी रही। ईडब्ल्यूएस वर्ग में छह विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन




ईडब्ल्यूएस वर्ग की कटऑफ 81.27 रही। ओबीसी वर्ग में 13 प्रवेशार्थियों का चयन किया गया है। ओबीसी की कट ऑफ 81.70 फीसदी रही। अनुसूचित जाति वर्ग में एक प्रवेशार्थी का चयन किया गया है। अब चयनित प्रवेशार्थियों को मूल प्रमाणपत्रों के साथ साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। प्राचार्य महावीर सिंह छोंकर ने बताया कि सभी प्रवेशार्थी आठ जुलाई से साक्षात्कार के लिए कॉलेज में आ सकते हैं।
विज्ञापन






साक्षात्कार के समय चाहिए ये प्रमाणपत्र

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मूल अंकतालिका

मूल स्थानांतरण प्रमाण पत्र

चरित्र प्रमाण पत्र

अनुसूचित जाति, जनजाति एवं ओबीसी का नया प्रमाण पत्र

इंटरनेट से निकाला गया वेरिफिकेशन

आय प्रमाणपत्र यदि अभिभावक की आय दो लाख रुपये सालाना से कम हो

दिव्यांग अभ्यर्थी के लिए सीएमओ द्वारा निर्गत प्रमाणपत्र

स्वतंत्रता सेनानी, सेवारत या अवकाश प्राप्त सैनिक, स्टॉफ वार्ड प्रमाणपत्र






ये रही कट ऑफ की स्थिति

वर्ग अधिकतम न्यूनतम कट ऑफ
सामान्य 134.63 101.80

ओबीसी 101.51 81.70

एससी 101 101

ईडब्ल्यूएस 93.78 81.27
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें