फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अब आठ घंटे ड्यूटी करेंगे हाथरस सिटी के स्टेशन मास्टर

Sat, 14 Oct 2023 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल खंड पर सालों की लड़ाई के बाद ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन को बड़ी सफलता मिली है। अब हाथरस सिटी सहित आसपास के रेलवे स्टेशनों पर स्टेशन मास्टर की ड्यूटी के लिए आठ घंटे का रोस्टर लागू कर दिया गया है। अभी तक वह 12 घंटे के रोस्टर से ड्यूटी कर रहे थे।
विज्ञापन





श्रमिक नियमों से परे रेलवे की ओर से हाथरस सिटी सहित आसपास के स्टेशनों पर स्टेशन मास्टर से 12 घंटे ड्यूटी कराई जा रही थी। हाथरस सिटी के स्टेशन अधीक्षक राकेश रंजन व स्टेशन मास्टर गोपालदास ने बताया कि वर्ष 1996 से लगातार आठ घंटे ड्यूटी के लिए लड़ाई लड़ी जा रही थी, जिसमें सफलता मिली है।



इसके अंतर्गत अब ड्यूटी आठ घंटे होगी और अधिक ड्यूटी करने पर ओवरटाइम मिलेगा। एक नवंबर से ओवरटाइम की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। इसे लेकर स्टेशन पर मिष्ठान वितरण भी किया गया। वरिष्ठ वाणिज्य अधीक्षक विपिन कुमार सारस्वत व आरपीएफ प्रभारी रणजीत यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें