फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शेरपुर में स्कूल में बंद किए आवारा पश

Sat, 09 Feb 2019 12:22 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
शेरपुर में आवारा पशुओं को लेकर हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। फसलों पर टूट रहे आवारा गाय और सांड़ों के कहर से उकताए किसान उन्हें लगातार सरकारी भवनों में बंद कर रहे हैं। शुक्रवार को कासगंज रोड के गांव शेरपुर में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में आवारा गाय और सांड़ों को घेरकर प्राइमरी स्कूल परिसर में बंद कर दिया और स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया। तहसील कर्मियों ने पहुंचकर पास में ही मशीन से खाई खुदवाकर इन पशुओं को वहां बंद कर दिया।
विज्ञापन


बता दें कि आवारा गाय और सांड़ों के खिलाफ लगातार किसानों का गुस्सा फूट रहा है। वर्तमान में खेतों में गेहूं, सरसों और आलू की खेती हो रही है। जब गाय और सांड़ों के झुंड खेतों पर धावा बोलते हैं तो किसान का काफी नुकसान हो जाता है। अब किसान इन पशुओं को घेर सरकारी इमारतों में बंद कर रहे हैं। शेरपुर के किसानों ने सामूहिक रूप से आवारा गाय और सांड़ों को घेरकर गांव की प्राइमरी पाठशाला में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया।

इस दौरान ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर कोतवाल मनोज कुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को समझाया-बुझाया। सूचना पर तहसीलकर्मी मौके पर पहुंच गए और पास ही में मशीन से खाई खुदवा कर पशुओं को उसमें हांक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें