फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अब बॉयोमीट्रिक के जरिये मिलेगा जीएसटी पंजीयन

Wed, 05 Mar 2025 01:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
जीएसटी सुविधा केंद्र का शुभारंभ करते संयुक्त आयुक्त। स्रोत : स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
हाथरस। राज्य जीएसटी कार्यालय में मंगलवार को जीएसटी सुविधा केंद्र की स्थापना की गई। एक अप्रैल से इस केंद्र पर जीएसटी के पंजीयन बायोमीट्रिक प्रक्रिया के जरिये होंगे। मंगलवार को मथुरा के संयुक्त आयुक्त कार्यपालन राजवर्धन सिंह ने इस केंद्र का शुभारंभ किया।
विज्ञापन




जेसी ने व्यापारियों और कर अधिवक्ताओं के साथ बैठक भी की। उन्होंने बताया कि नए वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल से राज्य जीएसटी के तहत पंजीयन लेने के नियमों में बदलाव किया गया है। इसके तहत पंजीयन के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाने के बाद किसी प्रकार का संशय होने पर व्यापारी का बॉयोमीट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इसमें अंगूठा स्कैन किए जाने के साथ ही आंखों का रेटीना भी स्कैन होगा।



जेसी ने कर अधिवक्ता व व्यापारियों को बताया कि इस व्यवस्था से फर्जी जीएसटी पंजीयन पर रोक लगेगी। उन्होंने व्यापारियों से कर संग्रह बढ़ाए जाने के लिए कहा, क्योंकि इस साल हाथरस के खंड एक का कर संग्रह छह फीसदी कम अर्जित हुआ है। उन्होंने पोर्टल पर आने वाली समस्याओं को भी सुना। कर अधिवक्ताओं ने बताया कि उन्हें एसपीएल 02 में आदेश डाउनलोड करने में दिक्कत आ रही है। इसके निस्तारण का उन्होंने आश्वासन दिया।
विज्ञापन




इस दौरान कर अधिवक्ता गिरीश शर्मा, पीयूष गुप्ता, अनुज गर्ग, अतुल जैन, आकाश, विनोद अग्रवाल के अलावा व्यापारी नेता विष्णु गौतम, तरुण पंकज, सुरेश अग्रवाल, सुरेंद्र वार्ष्णेय आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें