अवैध निर्माण पर दो आढ़तियों को दिया नोटिस, रुकवाया काम
अब टिनशेड में माल रखेंगे किसान, अफसरों ने कराए खाली
कुछ आढतियों ने टिनशेड में रखा हुआ था अवैध रूप से माल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मंडी समिति में आने वाले किसान अब वहां टिनशेड व चबूतरों पर (फसलों) माल को रख सकेंगे। शुक्रवार को एसडीएम सदर नीतिश कुमार व मंडी सचिव यशपाल सिंह ने टिनशेड को खाली कराया। वहीं दो आढ़तियों को अवैध निर्माण करने पर नोटिस दिया है।
उल्लेखनीय है कि मंडी समिति में बने टिनशेड में कुछ आढ़तियों ने अवैध रूप से कपास, धान व अन्य फसलों को रख रखा था। इसका गुरुवार को आढ़तियों ने विरोध किया। इसके बाद मंडी प्रशासन हरकत में आया। शुक्रवार को एसडीम सदर नीतिश कुमार व मंडी सचिव यशपाल सिंह ने वहां से माल को हटावा। एक आढ़तियां द्वारा गोदाम में अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा था। दूसरे आढ़तियाें द्वारा निर्माण की प्रक्रिया को कराया जा रहा था। इन दोनों आढ़यितों को निर्माण रोकने के निर्देश के साथ नोटिस दिया गया है।
वहीं मंडी समिति में धान खरीद को लेकर चल रहे विवाद में अभी तक कोई हल नहीं निकल सका है। इस मामले में मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि मंडी समिति परिसर में बने टिनशेडो को खाली कराया गया है। दो आढ़तियों का अवैध निर्माण करने पर नोटिस दिया गया है।