फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जनगणना में लापरवाही पर चार अफसरों को नोटिस

Thu, 04 Jun 2026 01:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
जनगणना-2027 के कार्य में लापरवाही बरतने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रशांत तिवारी ने चार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

नोटिस में कहा गया है कि जनगणना कार्य के लिए संबंधित अधिकारियों को चार्ज अधिकारी नामित किया गया है। इसके बावजूद दैनिक प्रगति रिपोर्टों के आधार पर पाया गया कि कार्य की नियमित समीक्षा नहीं की जा रही है।
विज्ञापन



अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि कार्यशैली में सुधार नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में तहसीलदार हाथरस, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) सिकंदराराऊ, मुरसान और हाथरस को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किए गए हैं। कार्रवाई से जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खलबली मच गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें