फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार शाखा प्रबंधकों व सचिवों को नोटिस जारी, वेतन रोकने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चार शाखा प्रबंधकों, सचिवों को दिए नोटिस, वेतन रुकेगा
विज्ञापन

विशेष अभियान में 50 फीसदी से कम वसूली पर एआर कोआपरेटिव ने जताई नाराजगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सहकारिता विभाग की ओर से विशेष अभियान के तहत बकायेदारों से 50 फीसदी से कम वसूली करने में जिले के चार सहकारी बैंकों के शाखा प्रबंधकों और सचिवों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इन बैंकों के शाखा प्रबंधकों और सचिवों को नोटिस जारी वेतन रोकने की कार्रवाई की जा रही है। एआर कोआपरेटिव ने विशेष अभियान में कम वसूली करने वालों पर नाराजगी जताई है।
सहकारिता विभाग की ओर से विशेष अभियान के तहत 6.56 करोड़ का वसूली लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस लक्ष्य के सापेक्ष नौ शाखाओं का वसूली लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश जारी किए गए थे। इस लक्ष्य के सापेक्ष विशेष अभियान में मात्र 45.67 फीसदी की धनराशि की वसूली की गई। अभियान के तहत हाथरस, पुरदिलनगर, बिसावर और सादाबाद शाखाओं से 50 फीसदी से कम की वसूली की गई। हाथरस शाखा की वसूली अभियान में सबसे खराब स्थिति रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में 50 फीसदी से कम वसूली किए जाने वाले शाखा प्रबंधकों व सचिव पर एआर कोआपरेटिव ने नाराजगी जताई है। उन्होंने इन सभी शाखा प्रबंधकों व सचिवों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। एआर कोआपरेटिव अरविंद दुबे ने बताया कि 50 फीसदी से कम वसूली करने वाले शाखा प्रबंधकों व सचिवों को नोटिस जारी कर वेतन रोकने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसमें लापरवाही बतरने वाले शाखा प्रबंधकों के बारे में शासन को रिपोर्ट दी जा रही है।
शाखा वसूली प्रतिशत
सासनी: 94.27
हाथरस जंक्शन: 61.35
हाथरस: 17.04
मुरसान: 53.09
सिकंदराराऊ: 55.66
पुरदिलनगर: 46.28
बिसावर: 34.11
सादाबाद: 38.04
सहपऊ: 54.52
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें