हाथरस में नगर पंचायत मेंडू की आबादी लगातार बढ़ती जा रही है। आसपास के गांव भी अब विकास कर रहे हैं, यहां तमाम प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं, लेकिन चिकित्सा के क्षेत्र में कस्बा मेंडू व आसपास के गांव अभी भी पिछड़े हुए हैं। लगभग 25 हजार की आबादी होने के बाद भी यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। लोगों को हाथरस शहर तक की दौड़ लगानी पड़ती है।
वैसे तो मेंडू की सूरत पिछले कुछ सालों में बेहतर हुई है। विकास कार्य भी यहां ठीक चल रहे हैं, लेकिन चिकित्सा सुविधा के मामले में कस्बा काफी पिछड़ा हुआ है। यहां सरकारी स्तर पर किसी प्रकार की सुविधा नहीं है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकता है। - संदीप मोहन वार्ष्णेय, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
कस्बे में लगातार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापना के लिए शासन प्रशासन से मांग की जाती रही है। स्वास्थ्य सेवाएं न होने के चलते आम लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन शासन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रही। - मनीष शर्मा, स्थानीय निवासी