फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 72 सहकारी समितियों पर विभिन्न पदों के लिए आज से दाखिल होंगे नामांकन

Tue, 14 Mar 2023 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस जिले की 72 सहकारी समितियों पर विभिन्न पदों के लिए निर्वाचन प्रकिया के तहत 14 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसे लेकर सहकारिता विभाग की ओर से सभी सहकारी समितियों पर निर्वाचन अधिकारियों को नामित कर दिया गया है।
विज्ञापन


सहकारी समितियों में निर्वाचन को लेकर सहकारिता विभाग की ओर से तैयारियों को मूर्त रुप दे दिया गया है। यहां जिले में 72 सहकारी समितियों पर विभिन्न पदों के सापेक्ष निर्वाचन प्रकिया होगी। इसे लेकर विभाग की ओर से सभी सहकारी समितियों पर ग्राम पंचायत सचिवों व अन्य अधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी के रुप में नामित कर दिया गया है।

इन निर्वाचन अधिकारियों को विगत में प्रशिक्षण भी दिया गया है, जिससे कि निर्वाचन प्रकिया पारदर्शिता के साथ पूर्ण हो सके। सहायक निबंधक संतोष यादव ने बताया कि प्रबंध समितियों के सदस्यों का चुनाव कराया जाना है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 14 मार्च यानि आज नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद इन नामांकन पत्रों की जांच की प्रकिया कर निर्वाचन कराया जाएगा। सहकारी समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी पदों पर नामांकन एक साथ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें