- 13 अप्रैल- द्वितीय शनिवार
- 14 अप्रैल - आंबेडकर जयंती
- 17 अप्रैल - राम नवमी
यह रहेगा चुनाव कार्यक्रम
- निर्वाचन की अधिसूचना - 12 अप्रैल
- नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि - 19 अप्रैल
- नामांकन की जांच - 20 अप्रैल
- नामांकन वापसी - 22 अप्रैल
- मतदान - 07 मई
- मतगणना - 04 जून
दो अभेद सुरक्षा चक्रों में रहेगा नामांकन स्थल
प्रत्येक उम्मीदवार को रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय की 100 मीटर की परिधि के भीतर आने के लिए वाहनों की अधिकतम संख्या तीन तक रहेगी। नामांकन पत्र दाखिल कराते समय अभ्यर्थी सहित केवल पांच व्यक्तियों तक ही कार्यालय में प्रवेश करने की अनुमति रहेगी। पुलिस द्वारा आंतरिक व वाह्य दो चक्रों में सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। कलेक्ट्रेट के दोनों तरफ दो बैरियर लगाए गए हैं। इन बैरियर से प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के वाहन मुख्य गेट तक नहीं जा सकेंगे। सरपंच ढावे से आगे वाहन नहीं जा सकेंगे। यहां वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था की गई है। सीओ सादाबाद गोपाल सिंह ने बताया कि अनाधिकृत व्यक्ति कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। नामांकन के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजामात कर लिए गए हैं।
पुलिस बल की तैनाती
- सीओ- 3
- निरीक्षक - 8
- उप निरीक्षक- 20
- महिला पुलिस अधिकारी व कर्मी - 20
- एक कंपनी पीएसी