फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नौ निकाय अध्यक्ष व 144 वार्ड सभासद पदों के लिए नामांकन आज से

Sun, 16 Apr 2023 11:44 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव के नामांकन के लिए तहसील सदर में कराई गई बैरिकेडिंग।  संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
जिले में 17 अप्रैल (सोमवार) से नगर निकाय निर्वाचन के नामांकन की तैयारियों को प्रशासन ने मूर्त रूप दे दिया है। सभी तहसीलों में नामांकन दाखिल किए जाने के लिए आरओ व एआरओ तैनात किए गए हैं। तहसील सदर में नगर पालिका परिषद हाथरस, नगर पंचायत मुरसान और नगर पंचायत मेंडू में अध्यक्ष व सभासद पद पर नामांकन लिए जाने के लिए बैरिकेडिंग लागने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन




नौ निकायों में अध्यक्ष पदों के लिए व 144 वार्डों में सभासद पदों के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसे लेकर आयोग के निर्देश पर नामांकन प्रपत्र व जमानत राशि भी निर्धारित की गई है। तहसील हाथरस क्षेत्र में नगर पालिका परिषद हाथरस, नगर पंचायत मुरसान, नगर पंचायत मेंडू के लिए, तहसील सिकंदराराऊ में नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ, नगर पंचायत हसायन, नगर पंचायत पुरदिलनगर के अध्यक्ष व सभासद पदों के लिए नामांकन प्रकिया होगी।



तहसील सासनी में नगर पंचायत सासनी व तहसील सादाबाद में नगर पंचायत सादाबाद व नगर पंचायत सहपऊ के अध्यक्ष व सभासदों के पदों के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे। तहसील सदर में नामांकन प्रकिया को लेकर वैरिकेडिंग लगाना व काउंटर बनाना शुरू कर दिया गया है। अवकाश के दिन भी तहसील सदर में नामांकन को लेकर कर्मचारी डाटा फीडिंग सहित अन्य कार्य में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें