एक युवक को पकड़कर ले गई नोएडा पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। स्थानीय पसरट्टा बाजार में नोएडा पुलिस ने दबिश दी और एक युवक को पकड़कर ले गई। इसे लेकर बाजार में खलबली भी देखी गई।
बताते हैं कि इस युवक को गाड़ियों की फर्जी आरसी आदि बनाने के मामले में वहां की पुलिस ने पकड़ा है। सूत्रों का कहना है कि वहां की पुलिस के साथ एक शातिर गिरोह लगा है और उसी आधार पर पुलिस ने इस युवक को पकड़ा है।
यह युवक वाहनों के फर्जी कागजात आदि बनाने में लिप्त रहा है। स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है। कोतवाली निरीक्षक सदर प्रवेश राना का कहना है कि उन्हें इस तरह की किसी दबिश की कोई जानकारी नहीं है।