ग्राम समामई में निरीक्षण के दौरान रजिस्टर जांचते नोडल अधिकारी। संवाद
- फोटो : samvad
लखनऊ से आए स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डाॅ. राममोहन तिवारी ने शनिवार को गांव समामई का दौरा कर संचारी रोगों से बचाव के लिए चल रहे दस्त अभियान का जायजा लिया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
नोडल अधिकारी ने पूरे गांव में घूमकर संचारी रोग के प्रति लोगों को जागरूक किया और उन्होंने बताया कि संचारी रोग फैलने पर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सूचना दें, ताकि कोई जनहानि न हो सके। बारिश के दिनों में मच्छरों का प्रकोप अधिक बढ़ता है तो इससे बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें। घर के आसपास पानी जमा न होने दें।
सफाई का विशेष ध्यान रखें। नोडल अधिकारी ने संचारी रोगों से फैलने वाली बीमारी एवं उससे बचने के उपाय बताए। सरकारी अभियान की प्रगति भी जांची। टीम में जिला मलेरिया अधिकारी श्रीकांत, एमआई सुनील कुमार शर्मा, आईएफडब्ल्यू आनंद कुमार, बीएचडब्ल्यू आकाश कौशिक, सीएचओ रागिनी व पूजा, पंचायत सहायक शीतल, आशा कार्यकर्ता लौंगश्री व शारदा देवी मौजूद रहीं।