सामाजिक दूरी भूल बैंक का के गेट पर खड़े ग्राहक।
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
एक तरफ जहां पूरा देश कोरोना से हलकान है, लोगों से मास्क पहनने व सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील हो रही है कुछ लोग अब भी लापरवाह बने हुए हैं। बैंकों में भी यहीं स्थिति है। बैंकों में सामाजिक दूरी का कोई पालन नहीं हो रहा है। अंदर प्रवेश के लिए लोग आपस में धक्का-मुक्की कर रहे हैं।
बृहस्पतिवार की दोपहर को एसडीएम सादाबाद ने बिना मास्क वालों के विरुद्ध चलाए अभियान का कुछ फर्क तो शुक्रवार का दिखाई दिया। लेकिन लोग सामाजिक दूरी का पूरी तहर से पालन नहीं कर रहे। शुक्रवार की सुबह बैंकों में प्रवेश करने के लिए धक्का मुक्की होने लगी। कोरोना की दूसरे लहर के चलते बैंकों में कम ही लोगों को प्रवेश करने की अनुमति है।
जब बैंक के अंदर प्रवेश हुए लोगों का काम समाप्त हो जाता है तो उनके बाहर निकलने के बाद ही अन्य लोगों को अंदर घुसने दिया जाता है। इसी के चलते बाहर काफी भीड़ लग जाती है और जब बैंक में लोगों को प्रवेश करने दिया जाता है तो उस समय भीड़ धक्का मुक्की करने लगती है।