गांधी जी को राष्ट्रपिता घोषित करने के लिए कोई भी अध्यादेश नहीं हुआ पारित
हाथरस। आरटीआई कार्यकर्ता गौरव अग्रवाल ने भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय से सूचना मांगी कि महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता की उपाधि कब और किसने दी। राष्ट्रपिता कब घोषित किया गया। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति ने इसके जवाब में यह पत्र भेजा है कि भारत सरकार द्वारा कोई भी नियम अथवा अध्यादेश पारित नहीं किया गया है, जिसमें मोहनदास करम चंद गांधी को राष्ट्रपिता घोषित किया गया हो। फिर भी समिति समाचार पत्रों, इंटरनेट के माध्यम से जो सूचना मिली है, उसे समिति की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। गौरव अग्रवाल ने यह भी जानकारी मांगी है कि अहमदाबाद में स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का निर्माण किन-किन धातुओं से मिलाकर कितने रुपये में किया गया है। इस पर कितना खर्च आया है।