फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: युवा कांग्रेस को मजबूत करने को प्रियंका करेगी प्रत्येक जिले का दौरा

विज्ञापन
हाथरस: युवक कांग्रेस कमेटी की बैठक में उपस्थित कांग्रेसी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
युवक कांग्रेस को मजबूत करने को प्रियंका करेगी प्रत्येक जिले का दौरा
विज्ञापन

शहर कार्यालय पर हुई बैठक, जिले के प्रभारी ने दिए निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिला युवा कांग्रेस कमेटी की बैठक पसरट बाजार स्थित शहर कार्यालय पर हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व हाथरस के प्रभारी सागर शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मुश्ताक खान, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद कर्दम, पूर्व प्रदेश महासचिव शरद उपाध्याय नंदा, डॉ. मुकेश चंद्रा मंचासीन रहे।
बैठक का शुभारंभ महात्मा गांधी के छवि चित्र पर माल्यर्पण कर हुआ। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव आदित्य शर्मा ने सभी अतिथियों का माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि सागर शर्मा ने बताया कि प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी जल्द ही प्रत्येक जिले में दौरा करेंगी। युवा कांग्रेस को मजबूत करने के उदेश्य से 27 या 28 जनवरी को युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव हाथरस आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में संजीव आंधीवाल, उदयराज उपाध्याय, पवन शर्मा, विश्वास सारस्वत, नीरज सिंह, योगेंद्र सिंह, कन्हैया लाल, रुपेश साहिल, अमजद सैफी, पवन दिवाकर, ऊदल सिंह, काजल, मंजू, माया, भूदेवी, मीना, राहुल आदि थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शशांक पचौरी ने संचालन योगेश कुमार ओके ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें