फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं जुड़ी पाइप, पानी को तरसी जनता

Sat, 09 Jan 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 मुरसान गेट पर सीवर लाइन डालने के दौरान पानी सप्लाई की मुख्य पाइप लाइन टूट गई। जिसके चलते मुरसान गेट, जागेश्वर, विजय नगर, लक्ष्मीनगर, लाला का नगला, विद्यापति नगर सहित कई क्षेत्रों में पेयजल संकट गहरा गया है। कुछ दिन पूर्व भी जेसीबी से मुख्य पेयजल आपूर्ति की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। पालिका ने उसे ठीक कराया था। अब थोड़ी दूरी पर फिर से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे आसपास के क्षेत्रों में पानी का संकट गहरा गया है।चेयरमैन प्रतिनिधि वासुदेव माहौर ने कहा कि टूटी पाइप लाइन को जुड़वाने का काम किया जा रहा है। रविवार को अवकाश है। सोमवार को पाइप ठीक कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी। 
विज्ञापन


पेयजल संकट पर बोले लोग--- सीवर लाइन डालने के काम में सावधनी बरतनी चाहिए। रोज-रोज पाइप टूट रही है जिससे परेशानी हो रही है। - पुनीत शर्मा, जागेश्वर। - पहले दो दिन तक पेयजल आपूर्ति बाधित रही थी। अब पुन: पानी की पाइप टूट गई है। पालिका क्षतिग्रस्त पाइप को जल्द ठीक कराए। - कृष्णगोपाल, मुरसान गेट। - पिछले कई दिनाें से पालिका के नलों में पानी नहीं आ रहा है। पानी की पाइप रोज टूट जाती है। पालिका प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। - विजय शैलानी, लक्ष्मीनगर। - पेयजल संकट गहराने से रोज दूर दराज लगे नलों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। बिजली गुल होने पर क्षेत्र के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। - गजेंद्र सिंह, जागेश्वर। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें