फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे दमखम से खेलेंगे, अगला विश्व कप जरूर जीतेंगे - पूनम

Mon, 16 Oct 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
पूनम यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी पूनम यादव का कहना है कि उन्होंने गली-कूचों से क्रिकेट की शुरुआत की थी। क्रिकेट खेलने के लिए लड़कियों की संख्या पर्याप्त नहीं होने के कारण शुरुआत में उन्हें लड़कों के साथ क्रिकेट खेलना पड़ता था। पूनम की मानें तो उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाने के लिए उनकी मां ने बहुत सपोर्ट किया। क्रिकेट खिलाड़ी हेमलता कालरा भी यूपी की महिला क्रिकेटरों के लिए काफी सपोर्ट करती हैं।      
विज्ञापन

पूनम रविवार को यहां सेंट फ्रांसिस सीनियर सेकेंड्री स्कूल में एनुअल एथलीट मीट में हिस्सा लेने आई थीं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि एक बार तो कुछ लड़कों की शिकायत के बाद उनकी मां ने भी उन्हें क्रिकेट खेलने जाने से रोक दिया था। उनके साथ खेलने वाला जो लड़का था, उसे वह अपनी बॉलिंग से बार-बार आउट कर देती थीं, लेकिन जब मां को सच्चाई पता चली तो उन्होंने मुझे क्रिकेट खेलने जाने की अनुमति दे दी। हार-जीत क्रिकेट के खेल में लगी रहती है। हमारी टीम विश्व कप में काफी अच्छी क्रिकेट खेली थी।         हम उस मैच के अंतिम पड़ाव पर कुछ विकेट जल्दी-जल्दी गिरने के कारण दबाव में आ गए और विश्व कप नहीं जीत सके। यह एक संयोग ही है, क्योंकि इससे पहले हुए मैच में हमने उसी इंग्लैंड की क्रिकेट टीम को हराया था। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड महिला क्रिकेट टीम को भी पूरा समर्थन कर रहा है, जिससे भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खेल में लगातार सुधार होगा। हमें उम्मीद है कि अगला विश्व कप जीतने के लिए भारतीय टीम पूरा प्रयास करेंगी। पूनम ने बताया कि उन्हें हाल ही में एक खिलाड़ी होने के नाते भारतीय रेलवे ने प्रमोशन भी दिया है, जो उन्हें 15 दिन के अंदर मिलने की उम्मीद है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें