फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी नवविवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

15 दिनों पहले प्रेमी के साथ घर से गई कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव की नवविवाहिता को पुलिस ने बरामद कर लिया है। हालांकि, वह अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती की शादी थाना क्षेत्र के ही दूसरे मोहल्ला निवासी युवक के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि युवती के पहले से किसी युवक से संबंध थे। वह शादी भी नहीं करना चाहती थी, लेकिन परिवार के लोगों से दबाव बनाकर उसकी शादी दूसरे लड़के से करा दी। लड़की को अपने पति के साथ रहना अच्छा नहीं लगा और पिछले करीब 15 दिन पहले वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस से भी शिकायत की गई। पुलिस ने अब उस नवविवाहिता को बरामद कर लिया है, लेकिन नवविवाहिता पति के साथ जाने के लिए तैयार नहीं है, वह अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी है। फिलहाल पुलिस उसके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें