फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electricity Bill: हर माह की सात तारीख को जारी होंगे बिजली के बिल, सात दिन में करना होगा भुगतान

Fri, 05 Jun 2026 10:29 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

उपभोक्ताओं को अपना बिल यूपीपीसीएल की मोबाइल एप अथवा विभागीय काउंटरों से प्राप्त करना होगा। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से समय पर बिल डाउनलोड कर भुगतान करने की अपील की है, ताकि विलंब शुल्क और विद्युत आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
बिजली का बिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए मई माह के बिजली बिल सात जून को जारी किए जाएंगे। शासन की ओर से प्रत्येक माह की सात तारीख को बिल जारी करने की व्यवस्था की गई है। इसके तहत जिले में लगे करीब 1.45 लाख स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को इस माह का बिल उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन


बिल जारी होने के बाद उपभोक्ताओं को 14 जून तक भुगतान करने का समय दिया जाएगा। निर्धारित अवधि में बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी और 21 जून से उनकी विद्युत आपूर्ति विच्छेदित की जा सकती है। स्मार्ट मीटर व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को घर-घर बिल वितरण नहीं किया जाता है।

उपभोक्ताओं को अपना बिल यूपीपीसीएल की मोबाइल एप अथवा विभागीय काउंटरों से प्राप्त करना होगा। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से समय पर बिल डाउनलोड कर भुगतान करने की अपील की है, ताकि विलंब शुल्क और विद्युत आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याओं से बचा जा सके।अधिशासी अभियंता संदीप कुमार का कहना है कि स्मार्ट मीटर प्रणाली के माध्यम से बिलिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया गया है। उपभोक्ता मोबाइल एप के जरिये ऑनलाइन ही अपने बिल का भुगतान कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें