फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाथरस डिपो में होली से पहले आ सकती हैं नई बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस डिपो की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिल सकती है। अलीगढ़ रीजन के अधिकारियों ने पांच पुरानी बसों को नीलाम करने के लिए अलीगढ़ मंगा लिया है। उनके स्थान पर नई बसें आ सकती हैं। साथ ही छह चालक ट्रेनिंग की प्रक्रिया पूरी कर आए हैं।
विज्ञापन

हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। इसमें से एक दर्जन बसें ऐसी हैं जो बीच रास्ते में यात्रियों का साथ छोड़ देती हैं। आए दिन यात्रियों को धक्का लगाना पड़ता है। अब डिपो से पुरानी बसों को नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। होली से पहले पांच नई बसों के आने की उम्मीद अधिकारी जता रहे हैं।

अलीगढ़ जा रही बस हुई खराब
सोमवार की सुबह हाथरस से एक बस अलीगढ़ के लिए जा रही थी। अलीगढ़ रोड थाना हाथरस गेट के निकट बस खराब हो गई। इस दौरान यात्रियों को अन्य बस से गंतव्य की दूरी तय करनी पड़ी। यात्रियों ने धक्का लगाकर चालू करने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें