फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात की माैत पर अस्पताल में हंगामा

Mon, 02 Nov 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/हाथ्ारस
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद के एक नर्सिंग होम में महिला के मरा हुआ बच्चा पैदा हुआ। परिजनों का आरोप है कि नर्सिंग होम के डॉक्टर देर तक उन्हें गुमराह करते रहे कि बच्चा ठीक है। महिला को गलत दवा दी गई, जिससे बच्चे की मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा काटा। वे सादाबाद कोतवाली भी शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, लेकिन उन्हें बैरंग लौटा दिया गया। इसके बाद वह जानकारी के अभाव में शिकायत दर्ज कराने सदर कोतवाली आ गए। यहां घटनास्थल सादाबाद बताकर परिजनों को वापसी की राह दिखा दी गई।
विज्ञापन


 
सरोज पत्नी बहादुर सिंह निवासी नगला बंजारा सहपऊ ने बताया कि उसने अपनी पुत्रवधु शिवानी को एडमिट कराया था। घंटों तक उसे जबरन दवा दी गई, जिससे बच्चे की मौत हो गई। हालत बिगडने पर कई बार रेफर करने की मांग की गई, लेकिन नर्सिंग होम के डॉक्टर ने मना कर दिया। जब हालत ज्यादा बिगड़ गई तो हाथरस की एक नामचीन महिला रोग विशेषज्ञ को ऑपरेशन के लिए बुलाया गया। ऑपरेशन में महिला को बचा लिया गया, लेकिन बच्चे की जिंदगी नहीं बचाई जा सकी। इस मामले में सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह का कहना है कि उन्हें इस बारे में शिकायत नहीं की गई है। शिकायत मिलेगी तो वह जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।


जातिभेद को लेकर फिर मारपीट, एक घायल
हाथरस। मोहल्ला विष्णुपुरी में चंद दिन पहले अलग-अलग जातियों के लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई थी। एक पक्ष पर आरोप है कि वह मोहल्ले में दलित जाति के लोगों के रहने का विरोध करते हैं। थाना हाथरस गेट पुलिस ने इस संबंध में शिकायत पर कार्रवाई भी की थी, लेकिन रविवार रात को सेकसरिया इंटर कॉलेज के सामने दबंग आरोपियों ने फिर दलित व्यक्ति को घेरकर उसे जमकर पीट दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस को की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें