फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को बर्बाद कर देंगे तीनों काले कानून

विज्ञापन
सादाबाद में किसान महापंचायत के लिए किसानों के साथ बैठक करते रालोद नेता गुड्डू चौधरी। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

15 फरवरी को होने वाली किसान महापंचायत के लिए रालोद नेताओं का गांव-गांव दौरा जारी है। बृहस्पतिवार को भी पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने सहपऊ और मानिकपुर क्षेत्र में किसानों के साथ बैठकें कीं तो वहीं रालोद के वरिष्ठ नेता गुड्डू चौधरी व रालोद जिलाध्यक्ष केशवदेव चौधरी ने सादाबाद क्षेत्र के गांवों में किसान महापंचायत में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों को बर्बाद कर देंगे, इसलिए रालोद कभी भी इन कानूनों को लागू नहीं होने देगा। रालोद किसानों की इस लड़ाई को कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेगा।
रालोद के वरिष्ठ नेता गुड्डू चौधरी ने कहा कि अब समय आ गया है जब किसानों को एकजुट होना होगा और इन तीनों काले कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज को बुलंद करना होगा और रालोद मुखिया के हाथ मजबूत करने होंगे। उन्होंने 15 फरवरी को सादाबाद के छाबी मियां के बाग में आयोजित होने वाली किसान महापंचायत में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी जयंत के आने की जानकारी देते किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर श्याम प्रधान, देवकीनंदन, थान सिंह, हरिप्रसाद सिंह, जीत सिंह, बलवीर सिंह बघेल, हुकम सिंह फौजी, आशीष ठैनुआ, दीपू चौधरी, रमेश चौधरी, गंभीर सिंह, छोटे उर्फ कर्मवीर, महेश जाटव, बौबी खां, राधाचरन पहलवान, होशियार सिंह पहलवान आदि मौजूद रहे। रालोद नेताओं ने गांव गरीबा, बरामई, ढकरई, घाटमपुर, महेरिया, नगला फत्ता, जंजरिया, गुमानीगढी, नगला अनी, नगला हंसी आदि का दौरा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें