फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नया शैक्षिक सत्र हुआ शुरू, खिलखिलाते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे, पहले दिन उपस्थिति रही काफी कम

Sat, 01 Apr 2023 11:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन स्कूल खुले तो बच्चों में स्कूल जाने के प्रति काफी उत्साह देखने को मिला। सबसे ज्यादा उत्साह उन बच्चों के अभिभावकों को था, जिनके बच्चे पहली बार स्कूल पहुंचे। शिक्षक भी बच्चों को खुशनुमा माहौल देने में लगे रहे।
विज्ञापन
बच्चों को पढ़ाती शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में बेसिक, माध्यमिक और सीबीएसई का नया शैक्षिक सत्र शनिवार को शुरू हो गया। नए सत्र के पहले दिन बच्चे खिलखिलाते हुए स्कूल पहुंचे। पहले दिन स्कूलों में छात्र संख्या काफी कम रही।

विज्ञापन


नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन स्कूल खुले तो बच्चों में स्कूल जाने के प्रति काफी उत्साह देखने को मिला। सबसे ज्यादा उत्साह उन बच्चों के अभिभावकों को था, जिनके बच्चे पहली बार स्कूल पहुंचे। शिक्षक भी बच्चों को खुशनुमा माहौल देने में लगे रहे। यह अभिभावक बच्चों को लेकर समय से पहले ही स्कूल के गेट पर पहुंच गए। 

पहले दिन बच्चे अपने साथियों से मिलकर काफी खुश हुए। बच्चों ने पढ़ाई के साथ मस्ती भी की। लेबर कालोनी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल के पहले दिन काफी कम बच्चे उपस्थित हुए हैं। कुल 1900 बच्चों में से 400 बच्चे स्कूल में उपस्थित हुए। टाप रोड गिजरौली स्थित एसआरवी इंटर कालेज के प्रबंधक ने बताया कि शनिवार को स्कूल में 800 बच्चों में से 300 बच्चे ही उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें