फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीदरलैंड की टीम ने देखा ओडीएफ गांव का हाल

Sun, 19 Nov 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
ओडीएफ गांव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर जिले के हाथरस ब्लॉक के गांव रतनगढ़ी में नीदरलैंड की टीम ने भ्रमण किया। इस टीम में नीदरलैंड के एनजीओ फिनिश (फाइनेंसियल इन्क्लूजन इंप्रूव हेल्थ एंड सेनीटरेशन) के बोर्ड के सदस्य शामिल थे। इस टीम में वेलेंटाइन पोस्ट, थियो और सबरीना भट्टाचार्य आदि सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन


फिनिश हाथरस जिले में भी स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में काम कर रही है और सामुदायिक संचालित पूर्ण स्वच्छता के माध्यम से गांव में खुले में शौच की कुप्रथा के प्रति जागरूकता लाने में सहयोग कर रही है।

गौरतलब है कि रतनगढ़ी को तीन नवंबर को मंडलायुक्त द्वारा जिले की 100वीं खुले में शौचमुक्त ग्राम पंचायत के रूप में मार्क किया गया था। इस मौके पर ग्राम प्रधान ने बाहर से आई टीम को ग्राम में स्कूल स्वच्छता के बारे में बताया और ग्राम में बने शौचालय भी दिखाए। बच्चों ने स्वागत गीत पेश किया। वेस्ट टू वेल्थ बनाई गईं क्रियात्मक चीजें भी दिखाई गईं। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह से भी मिलकर जिले में ओडीएफ अभियान पर चर्चा की। फिनिश द्वारा आगे भी अन्य विषयों जैसे माइक्रो फाइनेंसिंग शहरी सीवेज सिस्टम पर सहयोग देने की बात कही गई।
विज्ञापन


वेलेंटाइन पोस्ट ने ग्रामीणों को खुले में शौचमुक्त होने पर बधाई दी और आगे भी ग्राम में और सुविधाएं लाने में भागीदारी निभाने की उम्मीद जताई। इस मौके पर जिला कंसलटेंट योगेश सारस्वत, जिला स्वच्छ भारत प्रेरक विभोर माहेश्वरी, एडीओ पंचायत कृष्णकांत गौतम, ग्राम प्रधान अवनीत पाराशर के अलावा जूनियर हाईस्कूल के सभी प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें