फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दो माह से न पौष्टिक भत्ता मिला, न पोषण पोटली

Thu, 25 Sep 2025 05:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
टीबी से जूझ रहे 4,347 टीबी मरीजों को दो माह से पौष्टिक भत्ता नहीं मिल पा रहा है। 602 रोगियों को पोषण पोटली का वितरण नहीं हुआ है। टीबी रोगी और उनके परिजन इन सुविधाओं का लाभ लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

विभागीय अफसर व कर्मचारी पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों के चलते भुगतान न हो पाने का हवाला दे रहे हैं। केंद्र सरकार वर्ष 2025 तक क्षय रोग को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान चला रही है। इस क्रम में निक्षय पोषण योजना चलाई जा रही है। इसके तहत रोगियों को चिह्नित कर समुचित इलाज दिया जा रहा है। सरकारी चिकित्सालयों में इलाज कराने वाले रोगियों को निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

टीबी के इलाज के दौरान रोगियों को पौष्टिक आहार की जरूरत होती है। इसके लिए उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये का भत्ता दिया जाता है। साथ ही गोद लिए जा चुके मरीजों को पोषण पोटली भी वितरित कराई जाती है। एक मरीज के अभिभावक ने बताया कि पौष्टिक भत्ते के नाम पर दो बार से अभी तक कोई धनराशि उनके खाते में नहीं आई है। जिला क्षय रोग अधिकारी प्रवीन कुमार भारती ने बताया कि स्पर्श पोर्टल में तकनीकी दिक्कत होने की वजह से अभी भत्ता जारी नहीं हो पा रहा है। जल्द ही सभी मरीजों के खाते में पौष्टिक भत्ते की राशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें