फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: न स्पष्टीकरण दिया, न पटल का चार्ज छोड़ा

Tue, 06 Jan 2026 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों से रिश्वत मांगने की शिकायत पर नगर पालिका की लिपिक ने न तो जवाब दिया और न हीं पालिकाध्यक्ष के आदेश के बावजूद पटल का चार्ज छोड़ा। अब अधिशासी अधिकारी ने संबंधित लिपिक से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने छह दिसंबर को पत्र जारी कर भ्रष्टाचार की शिकायत पर कड़ी आपत्ति जताई थी। सफाई कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष उमेश चंचल ने पालिका अध्यक्ष से शिकायत की थी, जिसमें पालिका की कनिष्ठ लिपिक आईना पौलूस पर पदीय दायित्वों के निर्वहन के एवज में सफाई कर्मचारियों से अवैध धन की मांग करने का आरोप लगा था।
शिकायत पर पालिका अध्यक्ष ने ईओ को मामले से अवगत कराया था। इसके बाद पांच अगस्त को ईओ ने बाबू से स्पष्टीकरण मांगा था। इसके बाद भी कार्य प्रणाली में सुधार न होने पर चंचल ने 11 नवंबर को शिकायत की। उमेश ने अवगत कराया कि सफाई कर्मचारियों के फंड आदि की कटौती के लिए अवैध धन की मांग की गई।
विज्ञापन


पालिका अध्यक्ष ने ईओ को प्रकरण में जांच करने और एक सप्ताह के अंदर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही पौलूस को अधिष्ठान लिपिक (स्वास्थ्य) से हटाकर अनुभाग के सादाबाद वार्ड में मांग लिपिक के पद पर भेजा था। लिपिक राजाबाबू को मांग लिपिक किला वार्ड के पद से हटाकर पौलूस के पटल पर भेजा था। राजाबाबू का पटल मीनू कुशवाहा को दिया गया था। आदेश के बाद भी इन लिपिकों ने अपने पटल नहीं छोड़े हैं। आदेशों की अनदेखी का यह मामला पालिका में चर्चा का विषय है।
विज्ञापन




इनका कहना है

प्रकरण में जांच की जा रही है। कनिष्ठ लिपिक आईना पौलूस से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें