फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार पर पड़ोसी ने किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के सादाबाद गेट स्थित एक गारमेंट की दुकान पर पड़ोसी दुकानदार ने हमला कर दिया। इसमें गारमेंट व्यवसायी बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यहां पहुंचे घायल के परिजन उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली सदर इलाके के सीयल खेड़ा निवासी आकाश गुप्ता व रूपेश गुप्ता शनिवार की शाम को सादाबाद गेट स्थित अपनी दुकान पर बैठे थे। इस दौरान वहां पर एक ग्राहक आया। उसने अपनी बाइक पड़ोसी दुकानदार के सामने खड़ी कर दी। इस बात को लेकर पड़ोसी दुकानदार ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गया। इसका आकाश ने विरोध किया तो वह दुकानदार और उसके साथी आकाश व उसके भाई पर हमलावर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे आकाश बुरी तरह से घायल हो गया। उसके भाई को भी मारपीट में चोट आई है। मौके पर काफी भीड़ लग गई। खून में लथपथ आकाश को लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आकाश व उसके भाई का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें