फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में हुई मारपीट, तीन लोग घायल

विज्ञापन
मारपीट में घायल अरविंद। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

एटा रोड स्थित गांव बमनहार में शनिवार की दोपहर को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। एक पक्ष की महिला और युवक को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। दोनों में से किसी भी पक्ष ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी है।
अरविंद पुत्र खमानी निवासी रेलवे कॉलोनी के गांव बमनहार में खेत हैं। दोपहर में वह खेत पर काम करने जा रहा था। तभी गांव बमनहार निवासी टीटी पुत्र खेमी अपने ट्रैक्टर को लेकर आ रहा था। रास्ता तंग होने के कारण दोनों में विवाद हो गया। मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में टीटी के सिर में डंडा लग गया और खून बहने लगा। इधर, महिला ललिता पत्नी अनार सिंह टीटी को बचाने आई तो उसे भी लाठियां लगीं, जिससे वह वहीं गिर गई। मौके पर गांव वाले पहुंच गए और झगड़े को शांत कराया। इधर, घायल महिला और युवक टीटी को सीएचसी लाया गया। वहां से गंभीर हालत में उन्हें रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें