फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रेन और ट्रैक्टर की टक्कर में फेंसिंग कर रही कंपनी की लापरवाही सामने आई

विज्ञापन
 घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचीं डीआरएम इज्जतनगर मंडल वीणा सिन्हा। संवाद  - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सोमवार शाम मथुरा से कासगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन और ट्रैक्टर की टक्कर की शुरुआती जांच में रेलवे ट्रैक पर फेंसिंग कर रही कंपनी की लापरवाही सामने आई है। आरपीएफ व रेलवे के अन्य विभागों की ओर से की गई संयुक्त जांच में प्रथम दृष्टया यही पाया गया है। अब कंपनी पर कार्रवाई के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन




इज्जतनगर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा मंगलवार को हाथरस पहुंचीं और विशेष निरीक्षण यान से घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। दुर्घटना के कारणों और रेलवे सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।




उन्होंने रेलवे ट्रैक के किनारे कराए जा रहे फेंसिंग कार्य को भी देखा, जिसके लिए ट्रैक्टर यहां पहुंचा था। उन्होंने ट्रैक्टर की स्थिति व ट्रेन के आगमन की दिशा देखी। ट्रैक के आसपास कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां अधिक बढ़ जाने से दृश्यता प्रभावित हो रही है। इस पर उन्होंने तुरंत टहनियों की कटाई-छंटाई के निर्देश दिए। कहा कि सुरक्षित रेल संचालन के लिए ट्रैक के आसपास स्पष्ट दृश्यता बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन




रेलवे गेट संख्या 304 पर पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। यहां गेट संचालन व्यवस्था, चेतावनी संकेतों और कर्मचारियों की तैनाती की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने रेलवे कर्मचारियों के आवासों का भी निरीक्षण किया और कर्मचारियों से सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। करीब सवा घंटे तक चले निरीक्षण में उन्होंने कई निर्देश दिए।





सांसद की शिकायत पर रजिस्टर चेक किया
डीआरएम हाथरस सिटी स्टेशन पहुंचीं और रजिस्टरों का अवलोकन किया। स्टेशन मास्टर कक्ष का निरीक्षण किया, उनका फोकस मूवमेंट रजिस्टर पर रहा। बता दें कि कुछ दिन पहले सांसद अनूप प्रधान ने अपने निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक के बिना सूचना अनुपस्थित रहने की शिकायत की थी। डीआरएम ने स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें