फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नीलम सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षक पुरस्कार, इसलिए किया जा रहा सम्मानित

Tue, 05 Sep 2023 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

नीलम के द्वारा कक्षा शिक्षण को रुचिपूर्ण बनाने के लिये विभिन्न नवाचारों जैसे कला शिल्प में सर्वागीण विकास, कबाड़ से जुगाड़, अभिनय शिक्षण, सरल अग्रेजी अधिगम, वॉल पेटिग्स के माध्यम से शिक्षण, कविताओं के माध्यम से शिक्षण, सामुदायिक सहयोग, पपेट के माध्यम से शिक्षण आदि का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
नीलम सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर के पूर्व माध्यमक विद्यालय रतनगढ़ी में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात नीलम सिंह को लखनऊ में राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उनके द्वारा बेटियों को स्कूल तक लाने के साथ उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाई जाती रही है। वहीं वे अपने नवाचारों के प्रयोग से उत्कृष्ट शिक्षण कार्य किया है।

विज्ञापन


नीलम सिंह बताती हैं कि उनकी नियुक्ति 2005 में प्रावि सूरजपुर ब्लाक- हाथरस में सहायक अध्यापक पद पर हुई। 2007 में पदोन्नति के उपरान्त उन्हें माध्यमिक विद्यालय रतनगढ़ी मे कार्यभार ग्रहण किया। उस समय गांव की बेटिया कक्षा 5 पास करके गांव में ही रह जाती थी। उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनगढ़ी बनने के बाद गांव की बेटियो को चिन्हांकित किया गया और उन्हें नित नये नवाचारों के प्रयोगों से विद्यालय आने के लिये प्रेरित किया। इन प्रयासों को लगातार जारी रखा गया। अब स्थिति यह है कि कक्षा-8 पास करके बेटिया घर पर न बैठकर उच्च शिक्षा के लिये शहर जाकर अध्ययन कर रही हैं। नीलम बताती हैं कि अधिकांश बेटियां बीए, एमए, बीएड तक की शिक्षा प्राप्त कर अपने आप को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़े हुए हैं।

विभिन्न नवाचारों का किया प्रयोग
नीलम के द्वारा कक्षा शिक्षण को रुचिपूर्ण बनाने के लिये विभिन्न नवाचारों जैसे कला शिल्प में सर्वागीण विकास, कबाड़ से जुगाड़, अभिनय शिक्षण, सरल अग्रेजी अधिगम, वॉल पेटिग्स के माध्यम से शिक्षण, कविताओं के माध्यम से शिक्षण, सामुदायिक सहयोग, पपेट के माध्यम से शिक्षण आदि का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों का प्रतियोगिताओं में रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन
नीलम के विद्यालय के छात्र छात्रायें, ब्लॉक, जनपद मण्डल व राज्य स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे मेरी उड़ान, स्वच्छ विद्यालय, मेरा विद्यालय मेरी पहचान, विज्ञान प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिताये, योग, सांस्कृतिक प्रतियोगिता, पटकथा संवाद वन कहानी आदि में उत्कष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें