फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: शिकायतों के निस्तारण में हाथरस की पुलिस अव्वल, आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में मिले सर्वाधिक अंक

Tue, 05 Sep 2023 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पूर्व में भी जिला प्रशासन ने समय समय पर बैठक कर अधिकारियों को आईजीआरएस शिकायतों को निर्धारित समयावधि में निस्तारित करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में हाथरस की पुलिस ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले के सभी थानों को आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में सर्वाधिक अंक मिले हैं। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन 48वें पायदान पर रहा है। इसी सन्दर्भ और निर्धारित समयावधि में शिकायतों का निस्तारण न करने से जिला प्रशासन के अंक कटे हैं।

विज्ञापन


पूर्व में भी जिला प्रशासन ने समय समय पर बैठक कर अधिकारियों को आईजीआरएस शिकायतों को निर्धारित समयावधि में निस्तारित करने के निर्देश दिए थे। जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए जिला स्तरीय अधिकारियों से लेकर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों तक का प्रशिक्षण किया गया था, लेकिन लखनऊ में अधिकारियों द्वारा प्रतिमाह जारी की जाने वाली सूची में जिला प्रशासन द्वारा लगातार पिछड़ने से प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण को लेकर बरती जा रही गंभीरता पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि जिला पुलिस द्वारा पहले पायदान पर आने से जिला प्रशासन राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें