फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायट में हुआ राष्ट्रीय खिलौना मेले का आयोजन

विज्ञापन
डायट परिसर में हुए टॉयज फेयर कार्यक्रम में शामिल हुए परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय खिलौना मेले का आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर के स्कूल कॉलेजों के विद्यार्थी व शिक्षक शामिल हुए। मेले में साथ लाए अपने-अपने खिलौनों पर सभी ने विचार भी प्रस्तुत किए। सोमवार को पहली बार राष्ट्रीय खिलौना मेला का आयोजन डायट में हुआ।
विज्ञापन

जिसमें जनपद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के निजी व सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी व शिक्षक शिक्षिका शामिल हुए। यहां पर आए विद्यार्थियों ने खिलौनों को देखकर सवाल किए। जिनका शिक्षकों ने जवाब दिया। शिक्षकों द्वारा अपने-अपने खिलौनों पर पांच-पांच मिनट का प्रस्तुतीकरण भी दिया गया। यह कार्यक्रम डायट प्राचार्या डॉ. रिचा गुप्ता के निर्देशन में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें