फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशप्रेम सभी पार्टी व जाति-धर्म से सर्वोपरि : ईशान चौधरी

विज्ञापन
शहीद दिवस पर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते रालोद नेता सचिन पचहरा। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

शहीद दिवस के अवसर पर मंगलवार को कस्बा बिसावर के मुख्य बाजार में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें देश के अमर शहीदों की अमरता, इंकलाब जिंदाबाद व भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगाए गए। मौके पर रालोद के प्रदेश सचिव ईशान चौधरी ने शहीदों के छवि चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
ईशान ने कहा कि देशप्रेम को सभी पार्टी व जाति-धर्म से सर्वोपरि रखना चाहिए। देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्ति दिलाने की खातिर मां भारती के तीन वीर सपूत भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु फांसी पर झूल गए थे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई में खुद को देश के लिए कुर्बान करने वाले ये महानायक हमारे आदर्श हैं। इन तीनों क्रांतिकारी वीरों की शहादत को याद कर आज पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में मनोज पंसारी, मानवेंद्र चौधरी, खेम सिंह, घनश्याम सिंह, भगवान सिंह, चंदन सिंह बाबा, भोजराज शर्मा, अशोक सिंह, देवी सिंह, कोमल प्रसाद शर्मा, बूटा बंसल, भूदेव प्रसाद गर्ग, शैलेंद्र सिंह, विनोद बंसल, संजय बंसल, अंकित शर्मा, शैली चौधरी, मनोज बंसल, हरचरन सिंह, सत्यवीर सिंह जी, अनिल बंसल, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, तरुण बंसल, प्रेम शंकर शर्मा, सत्यपाल सिंह, पवन बंसल, रजत बंसल, लोकेश सिंघल, प्रदीप गर्ग, नरेंद्र चौधरी, अशोक चौधरी, रजनीश चाहर आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें