फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला फतेला में बढ़ी अफसरों की आवाजाही

Fri, 19 Aug 2016 12:31 AM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, सासनी
विज्ञापन
Nagla Ftela - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में क्षेत्र के गांव नगला फतेला का जिक्र आने के बाद दिल्ली से हाथरस तक मची हलचल थमी नहीं है। खासकर केंद्र सरकार की तरफ से इस बारे में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) को नोटिस दिए जाने के बाद तो गांव में बिजली अधिकारियों की सक्रियता और बढ़ गई है।
विज्ञापन


गुरुवार को भी गांव में बिजली सप्लाई चालू करने के लिए लाइन एवं ट्रांसफार्मर्स की जांच-पड़ताल की गई, लेकिन सप्लाई चालू नहीं हुई। एक युवक गांव में घर-घर जाकर सर्वे करता हुआ मिला। अमर उजाला टीम के पूछने पर उसने अपना नाम-पता बताने से इंकार कर दिया। पूछने पर इतना जरूर कहा कि मैं हाथरस से आया हूं।  

जिस तरह गांव में 70 साल से बिजली नहीं होने का सवाल उठाया गया है। उसकी पड़ताल की गई तो ग्रामीणों ने माना कि गांव में बिजली सप्लाई तो करीब 40 साल पहले से है। करीब 25 साल से ग्रामीण एलटी लाइनों पर केबल डालकर बिजली का उपयोग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार विद्युतीकरण होने से पहले के ही गांव में करीब 115 कनेक्शन हैं। इनके बिल भी आते हैं। वर्ष 2015 में पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना में गांव में 98 पोल, पांच ट्रांसफार्मर और 20 घरों पर मीटर भी लगाए गए, लेकिन काम अधूरा ही रहा।

यही कारण है कि चार दिन में भी सप्लाई चालू नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि एक साल से विद्युतीकरण वाली लाइन में सप्लाई क्यों नहीं छोड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें