फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नगर पंचायत ने रुकवाया सड़क का निर्माण, गुस्सा

Tue, 09 Dec 2025 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सासनी। कस्बा के मोहल्ला छिपैटी स्थित विद्यापीठ इंटर कॉलेज के सामने से रामनगर रोड पर करीब 1.67 मीटर सड़क का निर्माण नगर पंचायत ने रुकवा दिया है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र की सड़क के काम में नगर पंचायत क्यों अड़ंगा लगा रही है।
नगर पंचायत का कहना है कि इस रास्ते पर सीवरेज और पेयजल की भूमिगत पाइप लाइन बिछाई जानी है। ऐसे में सड़क को दोबारा तोड़ना पड़ेगा, जिससे नुकसान होगा। इधर, वर्षों से ऊबड़-खाबड़ पड़ी सड़क का काम रुकने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

दरअसल, कस्बा निवासी दीपक शर्मा ने क्षेत्रीय विधायक अंजुला माहौर से इस सड़क का निर्माण कराने की मांग की थी। विधायक ने मंडी समिति से इस सड़क के निर्माण की स्वीकृति दिलवा दी। यह मार्ग नगला भंबू जाट, नगला लुड्डी, रामनगर, धिमरपुरा, रूहल, समामई, नगला फतेला आदि गांवों को जोड़ता है। प्रतिदिन हजारों लोगों का यहां से आना-जाना रहता है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव वार्ष्णेय ने बताया कि इस सड़क पर सीवरेज एवं पेयजल पाइप लाइन बिछवाई जानी है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। उपनिदेशक मंडी से अनुरोध किया गया है कि इस सड़क को रामनगर की तरफ से बनवाएं, जिससे वह कस्बा की तरफ से इस पर सीवर लाइन व पेयजल पाइप लाइन बिछवाने का कार्य करा सकें। हमने सड़क निर्माण रुकवाने के लिए नहीं कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें