फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: विजिलेंस से रिश्वत की शिकायत करने वाले नेत्र परीक्षण अधिकारी लापता, स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली

Sun, 25 Aug 2024 04:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ननकेश ने सीएमओ कार्यालय की एक महिला लिपिक और सीएमओ के खिलाफ विजिलेंस से शिकायत की थी, जिसके बाद विजिलेंस ने सीएमओ कार्यालय की महिला लिपिक को 45000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
नेत्र परीक्षण अधिकारी ननकेश कुमार विमल - फोटो : परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान में तैनात नेत्र परीक्षण अधिकारी ननकेश कुमार विमल 21 अगस्त की दोपहर बाद से लापता हैं। पिता ने कोतवाली मुरसान में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। गौरतलब है कि ननकेश की शिकायत पर ही आगरा की विजिलेंस टीम ने पिछले महीने सीएमओ कार्यालय की महिला लिपिक को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


ननकेश के पिता रमेशचंद्र निवासी किला मढ़ैया मुरसान ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 21 अगस्त को शाम करीब चार बजे उनके बेटे ननकेश मुरसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित अपने सरकारी आवास से स्कूटी लेकर मथुरा की ओर गए थे। इस दौरान एक कार सवार लोगों ने उनका पीछा किया था। इस कारण वह अपनी स्कूटी व मोबाइल फोन को मथुरा रोड स्थित कंचना फाटक के पास एक पान मसाला की दुकान पर छोड़कर चले गए।

कार सवारों के पीछा करने की बात ननकेश ने जाते समय दुकानदार को बताई थी। बुधवार की दोपहर को मथुरा की ओर जाने के बाद अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल सका है। उनकी स्कूटी और मोबाइल फोन एक दुकान पर मिले हैं। रमेशचंद्र का कहना है कि ननकेश को रिश्तेदारों व दोस्तों के यहां तलाश किया गया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। पुलिस ननकेश का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन


ननकेश के लापता होने से स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली
नेत्र परीक्षण अधिकारी ननकेश कुमार विमल के पिता रमेश का कहना है कि ननकेश ने सीएमओ कार्यालय की एक महिला लिपिक और सीएमओ के खिलाफ विजिलेंस से शिकायत की थी, जिसके बाद विजिलेंस ने सीएमओ कार्यालय की महिला लिपिक को 45000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। महिला लिपिक ने विजिलेंस अधिकारियों को बताया था कि रिश्वत के पैसों में पांच हजार रुपये उनके हैं। बाकी पैसे सीएमओ के लिए हैं। इस मामले में विजिलेंस की टीम जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें