फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: धमकाने के आरोप में मुरसान का युवक पंजाब पुलिस की हिरासत में

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला छिपैटी निवासी एक युवक को धमकी देने के एक मामले में पंजाब पुलिस अपने साथ ले गई है। इस कार्रवाई के बाद पूरे मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

मुरसान कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि छिपैटी मोहल्ला निवासी देवेंद्र पर फोन के माध्यम से धमकी देने का आरोप है। बताया जा रहा है कि धमकी के बाद पंजाब में एक युवक पर गोली चलाई गई। इसी मामले में पंजाब पुलिस ने देवेंद्र को आरोपी बनाते हुए रिपोर्ट दर्ज की है।
इसी मामले की जांच और पूछताछ के लिए सोमवार को पंजाब पुलिस मुरसान पहुंची और स्थानीय पुलिस की सहायता से देवेंद्र को हिरासत में लेकर पंजाब रवाना हो गई। पंजाब पुलिस का कहना है कि गोली चलाने के मामले की जांच जारी है। पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें