कस्बा मुरसान के मोहल्ला व्यापारियान निवासी एक युवक की नोएडा में संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
संजय सागर (25) वर्ष पुत्र अमर सिंह निवासी व्यापारी मोहल्ला नोएडा में रहकर नौकरी करता था। 24 अगस्त की दोपहर को संजय मुरसान से नोएडा गया था। 24 अगस्त को संदिग्ध हालात में उसका शव कमरे पर उसके साथियों को मिला। उसके परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।