फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुर मुरली मनोहर की पालकी यात्रा में झूमे श्रद्धालु 

Thu, 24 Mar 2016 12:04 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पालकी यात्रा का शुभारम्भ करते कार्ष्णि संत स्वरूपानंद अधिकारी जी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
सादाबाद। कस्बे में बुधवार को बृज फाग महोत्सव व भव्य पालकी यात्रा का आयोजन गत वर्षो की तरह हुआ। कस्बे में भक्ति भाव से निकाली गई ठाकुर मुरली मनोहर जी की पालकी यात्रा में सतरंगी रंगो की बौछार के बीच हर कोई झूम उठा। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने बृज होली गीतों पर थिरकते हुए जगह-जगह अबीर, रंग और गुलाल से जमकर होली खेली।  
विज्ञापन


ठाकुर मुरली मनोहर पालकी यात्रा के शुभारंभ से पूर्व ठाकुर मुरली मनोहर मंदिर में ठाकुर जी की उतारी गई। यहां वृदावंन के इस्कॉन मंदिर की संत मंडली द्वारा भजन-संकीर्तन भी किया गया। तदुपरांत रमणरेती के कार्ष्णि संत स्वरुपानंद अधिकारी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर शोभायात्रा का श्रीगणेश किया। शोभायात्रा में पीछे-पीछे ठाकुर मुरली मनोहर की भव्य पालकी को उठाए भक्त चल रहे थे तो आगे-आगे हजारों की संख्या में महिला व पुरूष भक्त एक दूसरे पर अबीर गुलाल की बौछार कर रहे थे। नृत्य मंडली के कलाकारों ने भी भक्तों संग जमकर धमाल मचाया।   इस मौके पर कार्ष्णि संत स्वरूपानंद जी महाराज, मुनेश कौशिक, सोमप्रकाश वार्ष्णेय, शशिकांत शर्मा, मानू जैसवाल, हजारीलाल सक्सैना, दिनेश वार्ष्णेय, अशोक वर्मा, गौरव वार्ष्णेय, प्रभाष अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, दिनेश वर्मा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें