संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
एटा रोड स्थित गांव बमनहार निवासी सियाराम हत्याकांड में मृतक के पुत्र ने गांव की ही एक महिला व उसके बेटे समेत तीन को नामजद किया है। मृतक के पुत्र संतोष कुमार का आरोप है कि उसकी मां की मौत के बाद उसके पिता के पास गांव की ही एक विधवा महिला रामादेवी आती रहती थी और पैसे लेती रहती थी। कुछ समय से पिता ने पैसे देने बंद कर दिए। इससे चिढ़कर महिला रामादेवी पत्नी श्यामलाल, सुरेश पुत्र श्यामलाल, तथा महेंद्र पुत्र सुखपाल निवासी गांव बमनहार ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दे दिया।
मामले को कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि मृतक का गांव की ही महिला रमादेवी से संबंध हो गया थआ। वह उससे अक्सर पैसे लेती रहती थी। यह बात सियाराम के पुत्रों को पता लगा तो उन्होंने इसका विरोध किया। विरोध करने पर मृतक ने पैसे देने बंद कर दिए। इससे चिढ़ कर उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि नामजदों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।