फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय निर्वाचन: एक हजार मतपेटिकाओं का किया जा रहा स्टॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

नगर निकाय निर्वाचन की तैयारी में स्थानीय प्रशासन जुटा हुआ है। चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही प्रशासनिक अमला निर्वाचन की तैयारियों को लेकर अपने-अपने कार्यों को पूर्ण करने में लग गया है। इसी क्रम में निकाय निर्वाचन में होने वाले मतदान को लेकर मतपेटिकाओं को एकत्रित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग की ओर से मतपेटिकाओं का निर्धारित संख्या अनुसार एकत्रिकरण की कार्रवाई तेज कर दी गई है। निकाय निर्वाचन के लिए एक हजार मतपेटिकाओं को एकत्रित किया जा रहा है। करीब 730 मतपेटिकाओं में मतदान प्रक्रिया पूर्ण होगी। जबकि 20 फीसदी मतपेटिकाएं रिजर्व में रखी जाएंगी। लॉक खराब होने या अन्य की स्थिति में मतपेटिका को आसानी से बदला जा सकेगा। मतपेटिकाओं के लॉक आदि चेक करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें