फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मुहर्रम आज, जुलूसों में गूंजेगी शहादत, रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Fri, 26 Jun 2026 12:07 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

25 जून को चांद की नौ तारीख पर किला खाई, किला गेट काशीराम कॉलोनी से जुलूस निकाला गया। जामा मस्जिद, नयागंज, चक्की बाजार होता हुआ जामा मस्जिद पर रात्रि को संपन्न हुआ।
विज्ञापन
मुहर्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुहर्रम के अवसर पर 26 जून को हाथरस शहर में मातमी जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद किया जाएगा। मुहर्रम कमेटी और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से जुलूस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होंगे और कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

विज्ञापन


हाथरस जिले का सबसे बड़ा जुलूस किला खाई, किला गेट और कांशीराम कॉलोनी से प्रारंभ होगा। यह जुलूस नगला बिलांसा, जामा मस्जिद, नयागंज, चक्की बाजार, सर्कुलर रोड, सासनी गेट, बंगला मार्ग, रामलीला ग्राउंड, पंजाबी मार्केट, तालाब चौराहा, मथुरा रोड, मौलवी अल्लाह बख्श रोड, बांस मंडी चौराहा, विजय नगर, लाल का नगला, नई का नगला, नबीपुर, सादाबाद गेट, पुलिस चौकी, मोहल्ला काहरान, बिल्डिंग अलादीन, चुन्नेवाला डंडा और शामगढ़ पुलिस चौकी होते हुए जामा मस्जिद पहुंचेगा, जहां रात्रि में समापन होगा। मुहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि मुहर्रम केवल शोक का त्योहार नहीं, बल्कि सत्य, न्याय और इंसानियत के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद करने का अवसर है। 

ऑल इंडिया अब्बासी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बसपा महासचिव रईस अहमद अब्बासी, नजीर खान, अजीम खान, मिर्जा अजहर, बिग मुस्लिम अंसारी, दिलशाद अंसारी, सादिक अब्बासी जुलूस की व्यवस्था में जुटे रहे। प्रशासन की ओर से भी जुलूस मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


चांद की नौ तारीख पर निकाला जुलूस
25 जून को चांद की नौ तारीख पर किला खाई, किला गेट काशीराम कॉलोनी से जुलूस निकाला गया। जामा मस्जिद, नयागंज, चक्की बाजार होता हुआ जामा मस्जिद पर रात्रि को संपन्न हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें