हाथरस किला स्टेशन पर चल रहे बाउंड्रीवाल निर्माण में धांधली की शिकायत मिलने पर सांसद राजेश दिवाकर ने बुधवार को स्टेशन पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।
सांसद ने बाउंड्रीवाल निर्माण में लगाई जा रही घटिर्या इंटों को देखकर ठेकेदार को कड़ी चेतावनी देकर फटकार लगाई। सांसद ने कहा कि निर्माण मानक के अनुरूप किया जाए।
सांसद ने कहा कि किला स्टेशन पर पांच बैंच और एक इंडिया मार्क हैंडपंप का प्रस्ताव बनाकर डीएम को सौंप दिया गया है। शीघ्र ही यह काम भी स्टेशन पर पूर्ण हो जाएंगे। रेलवे अधिकारियों से सांसद ने कहा कि निर्माण कार्य में यदि लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सांसद के साथ सुनीत आर्य, डॉ. राजेश सिंह, मोहन पंडित, अशोक अग्रवाल, रमेश चंद्र आर्य, गिर्राज किशोर वशिष्ठ, वीरेंद्र सिंह राना, दिलीप चौधरी, नंदनी देवी, अशोक कुमार भगवान दास माहौर, मोरमुकुट गुप्ता, मुकेश कौशिक, नारायन लाल, विवेक गुप्ता, मूल चंद्र वार्ष्णेय, यतेंद्र वार्ष्णेय, मोनू राना, अंकित बंसल, रमेश राजपूत, दिनेश शर्मा, सुरेश चौधरी, प्रदीप शर्मा, मुकेश सौनी आदि भाजपा नेता साथ थे।