फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए सांसद ने की मंत्रणा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। बुधवार को सांसद राजवीर दिलेर ने निर्विरोध निर्वाचित हुए बीडीसी सदस्य अजय प्रताप के आवास पर गहन मंत्रणा की। सांसद ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा की ही जीत होगी।
पंत चौराहा स्थित पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेशमपाल सिंह के आवास पर सांसद से पूछा गया कि ब्लॉक प्रमुख पद के लिए कौन प्रत्याशी होगा तो कहा गया कि इसका फैसला पार्टी करेगी, लेकिन उनके द्वारा अजयप्रताप के यहां मंत्रणा किए जाने से अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवत: सांसद इस पद के लिए उन्हें प्रत्याशी बनाने की पैरवी करेंगे।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि हसायन और सिकंदराराऊ दोनों ब्लॉकों में भाजपा मानसिकता वाले पार्टी काफी बीडीसी सदस्य जीते हैं, इसलिए पूरी उम्मीद है कि दोनों जगह पार्टी के ब्लॉक प्रमुख पद पर प्रत्याशी विजयी होंगे। सांसद ने दावा किया कि जिले में कोरोना से निपटने के लिए ऑक्सीजन से लेकर वेंटिलेटर तक की कोई किल्लत नहीं है।
विज्ञापन

कई जगह सफलतापूर्वक कोविड अस्पतालों में मरीजों का उपचार चल रहा है। पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी ने कहा कि उनके गांव में पीएचसी पर सीमावर्ती गांवों के लोगों का टीकाकरण कर दिया गया है। गांव को सैनिटाइज किया जा चुका है। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह जादौन पप्पू भैया, सत्यप्रकाश यादव, भूप्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें