फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: प्रथम ग्राउंड सेरेमनी के लिए 38 उद्यमियों के एमओयू तैयार

Tue, 27 Jun 2023 12:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के दौरान प्राप्त निवेश प्रस्तावों के क्रियान्वयन के संबंध में जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने 44 एमओयू शॉर्ट लिस्टेड को भी प्रथम ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में तैयार किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




मुख्य विकास अधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को अपने एमओयू की सूचना समय से उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र अजलेश कुमार ने बताया कि को-ऑपरेटिव विभाग के एक एमओयू, दुग्ध विकास के चार, उद्योग विभाग के 15, उद्यान के 16़, तकनीकी शिक्षा का एक, पर्यटन का एक एमओयू है।




इस प्रकार कुल 38 एमओयू प्रथम ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए तैयार पाए गए हैं। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के प्रतिनिधि ने बताया कि उनके भी दो एमओयू प्रथम ग्राउंड ब्रेकिंग के लिए तैयार की गई श्रेणी में आ गए हैं। जिले में कुल 230 एमओयू प्रस्ताव हस्ताक्षरित हैं, जिनमें से 4673.53 करोड़ के निवेश प्रस्तावित हैं। बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें