बीएड के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर होगी। सोमवार को तीनों परीक्षा केंद्रों पर 101 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। जिले में 22 बीएड के कॉलेज हैं। शहर के बागला डिग्री कॉलेज में 1163 में से 1107 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
56 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सरस्वती डिग्री कॉलेज में 484 में से 460 ने परीक्षा दी और 24 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में 401 में से 380 परीक्षार्थी हाजिर रहे। 21 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सुबह से तीनों परीक्षा केंद्राें पर कॉलेज प्रशासन सतर्क रहा। संवाद