सेठ जी के तबेला में बेसमेंट निर्माण किया चल रहा था। इस दौरान एक तरफ की दीवार बनाए जाने के लिए नीम खोदने का काम हो रहा था। नीम खोद रहे दो मजदूर अचानक मिट्टी की ढाय खिसकने से उसमें दब गए।
हाथरस के एक निर्माणाधीन बेसमेंट में मिट्टी की ढाय खिसकने से दो मजदूर दब गए। दोनों मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। मौके पर सदर विधायक सहित कई अधिकारी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
सर्कुलर रोड स्थित सेठ जी के तबेला में 29 अगस्त सुबह करीब 11 बजे बेसमेंट निर्माण किया चल रहा था। इस दौरान एक तरफ की दीवार बनाए जाने के लिए नीम खोदने का काम हो रहा था। नीम खोद रहे दो मजदूर अचानक मिट्टी की ढाय खिसकने से उसमें दब गए। एक मजदूर के हल्ला मचाने पर आसपास के तमाम और मजूदर मौके पर पहुंच गए।
दबे मजदूरों को निकालने का काम शुरू किया गया। कुछ मिनट बाद एक मजदूर को निकाल लिया गया, लेकिन एक अन्य मजदूर को निकालने की कोशिश की गई। जिला प्रशासन को जैसे ही हादसे की जानकारी हुई एसडीएम सदर और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद दूसरे मजदूर को भी सकुशल निकाल लिया गया।