फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 24 Aug 2026 02:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
अमित शर्मा का फाइल फोटो। - फोटो : File Photo
विज्ञापन
अलीगढ़-एटा नेशनल हाईवे पर शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अमित शर्मा (35) को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। एटा के श्याम नगर गांधी मार्ग निवासी अमित फरीदाबाद की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे।फरीदाबाद से बाइक से घर लौट रहे थे तभी सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव टोली के समीप हादसे में उनकी जान चली गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहअपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिकंदराराऊ अमित पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें